फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैराना सांसद इकरा हसन के चाचा समेत 19 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, सभासद ने लगाए गंभीर आरोप, जानें पूरा मामला

Tue, 10 Feb 2026 06:21 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: आर्यपुरी में एक आवासीय भवन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। मंगलवार को सभासद फुरकान ने इकरा हसन के चाचा समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। 
विज्ञापन
वह प्रॉपर्टी, जिस पर निर्माण को लेकर सोमवार को हंगामा हुआ था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैराना के मोहल्ला इकरामपुरा निवासी और वार्ड-12 के सभासद फुरकान ने कोतवाली में सांसद इकरा हसन के चाचा समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन

 

सभासद फुरकान के अनुसार, उनके मौसेरे भाई नूर हसन की पत्नी अनवरी के नाम आर्यपुरी में आवासीय भवन है। मकान में आने-जाने के लिए रास्ता बना हुआ है, जिस पर विपक्षी कब्जा करना चाहते थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे नूर हसन, उसकी पत्नी अनवरी और भाभी रिहाना घर पर बैठे थे। 
 

आरोप है कि इसी दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व सांसद इकरा हसन के चाचा हाजी अनवर हसन निवासी मोहल्ला आलदरमियान, उनकी गाड़ी का चालक फरमान निवासी मोहल्ला खेलकलां, तौसीफ, उसका भाई मोहसिन निवासी मोहल्ला आलखुर्द तथा 10-15 अज्ञात युवक हथियारों से लैस होकर वहां पहुंचे और मारपीट करते हुए रास्ते की दीवार गिरा दी। हमले में नूर हसन की भाभी रिहाना घायल हो गई। शोर सुनकर फुरकान मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
 
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर 22 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें हाजी अनवर हसन मौके पर दिखाई दे रहे हैं, हालांकि वीडियो में वह मारपीट करते नजर नहीं आ रहे हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें