फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल हुआ मेरठ का परिवार

Mon, 23 Sep 2019 02:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
हाउडी मोदी कार्यक्रम में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
मेरठ के शास्त्रीनगर सी ब्लाक निवासी व्यापारी और भाजपा नेता प्रेमल रस्तोगी के न्यूयार्क में रहने वाले चाचा प्रदीप रस्तोगी और चाची गुंजन रस्तोगी ह्यूस्टन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाउडी मोदी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने वहां से कार्यक्रम में शामिल होने की सेल्फी भी भेजी। वह वर्तमान में राष्ट्रीय संगठन नेशनल इंडो अमेरिकन एसोसिएशन फॉर सीनियर सिटीजन के सचिव और इंडिया एसोसिएशन ऑफ लांग आइलैंड के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन




मेरठ के मूल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर मुकुल वर्मा और अनीता वर्मा भी हाउडी मोदी कार्यक्रम में शरीक हुए। इस कार्यक्रम का जादू भारतीय मूल के लोगों पर सिर चढ़कर बोला।

वहां कार्यक्रम में शामिल कुछ महिलाओं की साड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो की छाप थी। कुछ लोगों ने नरेंद्र मोदी का मुखौटा भी लगाया। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन


बता दें इस समय प्रधानमंत्री 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में हैं। वह सप्ताह भर लंबे अपने दौरे में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करेंगे और यूएनजीए को भी संबोधित करेंगे। वह तेल सेक्टर के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। साथ ही भारतीय प्रवासियों से बातचीत कर उनके साथ फोटो भी खिंचवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें