फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में दर्दनाक हादसा: बारिश में भरभराकर गिरी मकान की छत, मासूम भाई-बहन की मौत, मां समेत दो घायल

Fri, 13 Sep 2024 04:26 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ से सटे बहसूमा में एक मकान की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक परिवार पर बारिश आफत बनकर टूटी। बारिश से मकान की छत गिरने से दो मासूम बच्चों की माैत हो गई। जबकि एक बच्चा और मां घायल हुए हैं।
विज्ञापन
अस्पताल में माैजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश अब लोगों के लिए आफत बन रही है। मेरठ में बारिश से आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बहसूमा थानाक्षेत्र में क्षेत्र के गांव मोड खुर्द में शुक्रवार को मकान की छत गिरने से परिवार दब गया।

विज्ञापन


हादसे में डेढ़ साल की मासूम इनाया और चार वर्ष के बिलाल की मौके पर मौत हो गई। हादसे में मृतक बिलाल का भाई जुनैद (7) वह उनकी मां रुखसार गंभीर रूप से घायल  हो गई। गंभीर रूप से घायलों को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें