शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े और घायलों को मलबे से बाहर निकाला। सभी घायलों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार वसीम की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
स्थानीय लोग बोले- एक मिनट में सब कुछ उजड़ गया
ग्रामीणों का कहना है कि दीवार की नींव कमजोर थी और ऊपर से आई तेज़ आंधी ने हादसे को और भयानक बना दिया। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि निर्माण कार्यों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई हो।