फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : गुरुद्वारा श्री गुरू कलगीधर में गुरु साहिब में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 30 Jan 2022 07:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के गुरूद्वारे के प्रधान भी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।  
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी के साथ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रोहटा रोड फाजलपुर स्थित खटीकपुरा में गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर में गुरुवार देर रात हुई लाखों की चोरी व गुरु साहिब व गुटकों की बेअदबी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


खटीकपुरा फाजलपुर स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू कलगीधर के प्रधान सरदार चरण सिंह ने गुरुवार देर रात चोरों द्वारा गुरूद्वारा के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर गुरू साहिब व गुरू के गुटकों, गुरू ग्रंथ साहिब, कृपाण साहिब, खण्डा साहिब से बेअदबी करने व गुरू की गोलक तोड़कर लगभग एक लाख रुपये चोरी करने की तहरीर दी थी।

शुक्रवार को जब मामले की जानकारी समाज के लोगों को लगी तो समाज के लोग गुरूद्वारे पर एकत्रित हुए। वहीं, मेरठ के गुरूद्वारे के प्रधान भी पहुंचे और घटना के खुलासे की मांग की थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।  
विज्ञापन


गुरू ग्रंथ साहिब से हुई बेअदबी को लेकर समाज के लोगों में रोष बना हुआ था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में लगी थी। थाना प्रभारी कंकरखेड़ा सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि  इस मामले में आरोपी भारत पुत्र चीना निवासी खटकीपुरा रोहटा रोड को गिरफ्तार कर लिया है, उसकी निशानदेही पर माल भी बरामद कर लिया है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें