फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई: बागपत में नकली शराब की बड़ी खेप बरामद, 60 लाख बताई गई कीमत, पांच गिरफ्तार

Sun, 30 Jan 2022 03:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बताया गया कि नकली शराब हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना से बागपत लाई जा रही थी।  पुलिस को मौके से अवैध शराब की 820 पेटियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
भलवाल में 108 पेटी अवैध शराब बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में नकली शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई है। जानकारी के अनुसार मेरठ एसडीएम और सिंघावली अहिर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब की यह बड़ी खेप पकड़ी है।
विज्ञापन


बताया गया कि हरियाणा के सोनीपत जिले के सिसाना से बागपत लाई जा रही थी। पुलिस को मौके से अवैध शराब की 820 पेटियां बरामद हुई हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कीमत तकरीबन 60 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने 5 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार सीएसडी कार पर लगाकर लोगों को चुनाव के दौरान असली बताकर नकली शराब पिलाई जा रही थी। सिंघावली अहिर थाना क्षेत्र से चेकिंग के दौरान पुलिस को यह बड़ी कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें