फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रिटायर्ड दरोगा के इंजीनियर बेटे की पीटकर हत्या, न्यूटिमा अस्पताल के पास वारदात को दिया अंजाम

Mon, 14 Oct 2024 12:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल क्षेत्र में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की पीटकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात अज्ञात आरोपी युवक को मारपीट कर मरणासन्न स्थिति में छोड़ गए। अस्पताल में उसकी माैत हो गई। 
विज्ञापन
यवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र में न्यूटिमा अस्पताल के पास रविवार रात दरोगा के बेटे के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मृतक विमल त्यागी एक टेलीकाॅम कंपनी में इंजीनियर था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रविवार रात न्यूटिमा अस्पताल के पास किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे विमल त्यागी के साथ जमकर मारपीट की गई। मरणासन्न हालत में उसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विमल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विमल ने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पुलिस हिरासत में लिए प्रेमी ने दरोगा के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक का गांव छावनी में तब्दील
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें