अध्यक्षता करते हुए विधायक गुलाम मोहम्मद ने कहा कि चौधरी जयंत सिंह का आभार है। उन्होंने सांगवान जैसे प्रत्याशी बागपत लोकसभा को दिया। इनकी मेहनत जाया नहीं जाएगी। आपका विश्वास बेकार नहीं जाएगा और भरपूर वोटों से जीता कर भेजेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील रोहटा ने कहा कि डॉ. सांगवान को उनकी तपस्या का फल मिला है। इनकी तपस्या को बेकार नही जाने देंगे। संगीता दोहरे ने कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को टिकट देकर पार्टी अध्यक्ष ने संदेश दिया कि जो कार्य करेगा उसको पार्टी में फल जरूर मिलेगा।
प्रदेश महासचिव रणबीर दहिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति खुद को चौधरी जयंत समझें और खुद को सांगवान समझें। हम मिलकर बागपत से उन्हें जीत दिलाने का काम करेंगे। जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ ने कहा कि बागपत लोकसभा क्षेत्र और अपनी सीट को एक कार्यकर्ता को सौंपने का मतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी कार्यकर्ता का ख्याल रखते हैं।
इस दौरान शुएब खान जिला महासचिव और अनुराग चौधरी रोहटा जिला सचिव, नरेश चौधरी सिवालखास विधानसभा बूथ कमेटी प्रभारी और फूल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष रोहटा मनोनीत किये गए।
सभा में मुकेश जैन, पूर्व मंत्री कुलदीप उज्जवल, आतिर रिज़वी, पूर्व विधायक चन्द्रवीर सिंह, ऐनुद्दीन शाह, विनय मल्लापुर, नरेंद्र खजूरी, अशोक चौधरी, दीपक तोमर, लावड़ चेयरमैनपति शकील कुरैशी, कलवा कुरैशी, शबाब आलम, संजय पनवाड़ी, अजीत प्रताप सिंह, दीपक गून, प्रताप लोईया, अनिकेत भारद्वाज, नईम सागर, मारूफ अली, डॉ. गुलज़ार, गौरव जिटोली, सतेंद्र तोमर, सुधीर चौधरी, प्रशांत, संदेश चौधरी, सीपी सिंह, धीरज चौधरी, वैभव चौधरी, शेरदीन, अजब सिंह, अनुराग पूनिया मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: कौन हैं अनिल? : योगी सरकार में बने मंत्री, BJP-RLD गठबंधन ने दलित चेहरे पर चला बड़ा दांव, चुनाव में दिखेगा असर
उपल्हेडा में जश्न का माहौल
डाॅ. राजकुमार सांगवान के गांव उपल्हेडा में जश्न का माहौल है। मंगलवार को ग्रामवासियों ने सांगवान के परिवार के लोगों को मिठाई खिलाई। दर्जनों लोग डा सांगवान के घर पहुंचे और उनके परिवार के लोगों को बधाई दी। इस दौरान दिनेश सांगवान सुदेश सांगवान, हरेंद्र सांगवान, योगेंद्र सांगवान, रोहित सांगवान,राहुल, सनी, अरविंद, मामचंद, नितिन, शरणवीर मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: मंत्रिमंडल का विस्तार: ऐसा है मंत्री अनिल कुमार का राजनीतिक सफर, परिवार से लेकर जानिए उनके बारे में सबकुछ