फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ IMA चिकित्सकों की विरोध यात्रा, काले कुर्त में विधानसभा पहुंचे विधायक

Tue, 28 Nov 2023 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

न्यूटिमा मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आईएमए चिकित्सक लामबंद हो गए हैं। मंगलवार को सपा विधायक के खिलाफ चिकित्सकों ने विरोध यात्रा निकाली। चिकित्सकों को कहना है कि सपा विधायक उनके साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
चिकित्सकों की विरोध यात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूटिमा मामले में सपा विधायक अतुल प्रधान के खिलाफ आईएमए के चिकित्सक आज विरोध यात्रा निकाल  रहे हैं। सोमवार शाम साढ़े पांच बजे हॉल में बैठक कर निर्णय लिया कि मंगलवार को सुबह 10 बजे से अराजकता और मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ एक विरोध यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन


इसे लेकर आज सुबह चिकित्सक आईएमए हॉल पर एकत्र हुए और यहां से ईव्ज चौराहा, आंबेडकर चौक और कमिश्नर ऑफिस होते हुए कलक्ट्रेट तक यात्रा निकालेंगे। यहां कलक्ट्रेट में ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद वेस्टर्न कचहरी रोड, त्यागी हॉस्टल और बच्चा पार्क होते आईएमए हॉल में समाप्त होगी।  

इससे पहले न्यूटिमा मामले में सोमवार सुबह आईएमए के चिकित्सकों ने भाजपा प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक की, जिसमें कहा कि सपा विधायक अतुल प्रधान सालों से उनके साथ दुर्व्यवहार करते आ रहे हैं। उनके खिलाफ पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं। इस अराजकता भरे माहौल में चिकित्सक काम नहीं कर सकते हैं। भाजपाइयों की तरफ से उन्हें मदद करने का आश्वासन दिया गया है। 

विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में हुई बैठक में चिकित्सकों ने बताया कि मरीज को पूरा बिल दिए बिना ले जाया गया और विधायक अतुल प्रधान और उनके समर्थकों ने अस्पताल में हंगामा किया। उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी भाजपा प्रतिनिधि मंडल को दिया। 

अतुल प्रधान बोले-सत्ताधारी पार्टी का चरित्र उजागर 
सपा विधायक अतुल प्रधान का कहना है कि गांव और शहर की जनता बड़ी तादाद में चार दिसंबर को कलक्ट्रेट में आमरण अनशन के लिए एकजुट हो रही है। उन्होंने कहा कि इलाज के नाम पर जनता की जेब खाली करने वाले जो लोग हैं, उनका समर्थन कर सत्ताधारी पार्टी ने अपना चरित्र बता दिया कि वे जनता के साथ नहीं हैं।

उन्हें जनता के उत्पीड़न और उनकी परेशानी से कोई मतलब नहीं है। मेरी लड़ाई जनता के लिए है और यह लड़ाई जारी रहेगी। सीसीएसयू के छात्र नेताओं ने भी विश्वविद्यालय के सामने बैठक कर अतुल प्रधान का समर्थन करने का एलान किया।
विज्ञापन

विधायक अतुल प्रधान बीच में - फोटो : Amar Ujala
न्यूटिमा विवाद मामले में विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा में काला कुर्ता पहन कर पहुंचे। उनका कहना है कि काला कुर्ता उन्होंने इसलिए पहना है कि वह उस व्यवस्था के खिलाफ है जो अस्पतालों में चल रही है। मोटे बिल बनाकर गरीब मरीजों की जेब खाली की जा रही है। वह इसका विरोध कर रहे हैं। उनका विरोध गरीब जनता के लिए है, जो जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें