फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को फोन पर दी परिवार समेत हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 Sep 2022 04:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सुनील भराला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुनील भराला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम क्षेत्र के भराला गांव से बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हो रहे श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। जांच वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आ रहा है। अध्यक्ष ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। जिस पर दौराला पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भराला गांव निवासी श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने बताया कि 10 सितंबर को वह गांव स्थित अपने आवास से मथुरा वृंदावन जाने के लिए निकल रहे थे। इस दौरान उनके फोन पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया और फोन काट दिया। इसके बाद दोबारा फोन आया और उक्त व्यक्ति अभद्रता करने लगा।

नाम जानने की कोशिश की गई तो उक्त व्यक्ति ने फोन काट दिया। फोन करने वाले युवक ने फिर से फोन किया और जांच वापस न लेने पर पंडित सुनील भराला व उनके परिवार को हत्या करने की धमकी दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today 12 September: मेरठ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

विज्ञापन

पंडित सुनील भराला ने बताया कि 29 जून को उन्होंने टीटी कंपनी के द्वाराा आवास विकास परिषद गाजियाबाद के द्वारा नियम विरुद्ध जमीन आवंटन करने की मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। जिस पर एक जांच कमेटी बनाकर जांच की जा रही है। इसी जांच को वापस लेने को लेकर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

उन्होंने मामाले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की। जिस पर दौराला थाने मेें मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उक्त आरोपी के बारे में जानकारी हासिल करने में जुट गई है।

थाना प्रभारी रमाकांत पचौरी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नंबर के आधार पर फोन करने वाले की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें