आइए नजर डालते हैं आज दिन भर में पश्चिमी यूपी की खास खबरों पर। मंगलवार को यूपी के बागपत में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में प्रशासन से सख्ती दिखाते हुए रमाला थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मेरठ में दरोगा द्वारा थाने में थर्ड डिग्री दिए जाने के मामल ने तूल पकड़ लिया। आगे एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी खबरें: -
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक गांव निवासी कक्षा तीन की छात्रा से स्कूल के बाथरूम में तीन छात्रों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने समाज को फिर से शर्मसार कर दिया। आरोपियों के परिजनों ने छात्रा के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया। उधर छात्रा की हालत बिगड़ी तो वारदात के पंद्रह दिन बाद पुलिस हरकत में आई।
मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम और आईजी आलोक कुमार ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में वाईफाई मॉडम और दो मोबाइल मिले हैं। वहीं निरीक्षण में कई खामियां मिली।
मेरठ के किठौर थाने में एक युवक को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दरोगा ने युवक को बेरहमी से पीटा। जिसमें उसके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है। इसको लेकर परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत करने की बात कही है। वहीं पीड़ित युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पचास घंटे से भी ज्यादा समय तक लगातार गिटार बजाकर लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाले सहारनपुर के गिटारिस्ट गौरव आज मुफलिसी में वक्त गुजार रहे हैं
मेरठ के सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी ने वर्ग विशेष के चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि गांव में पंचायत कर उसपर दबाव बनाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, गांव में चर्चा है कि मामला रुपयों के लेन-देन को लेकर है।
मेहनत के बल पर आप अपनी मंजिल खुद तय करने में सक्षम हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। समाज में ऐसी कई महिलाएं हैं, जो अपने पेशे के साथ दूसरे भी हुनर रखती हैं। शौकिया तौर पर उनका ज्ञान दूसरों को भी बांटती हैं। शहर की डॉक्टर दिव्या इसका उदाहरण हैं।
भारतीय बासमती का निर्यात बढ़ाने और कीटनाशक से बचाने के लिए बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के वैज्ञानिकों ने पहल की है। यूपी समेत सात राज्यों में 12 वैज्ञानिकों की टीम किसानों को खेतों पर जाकर जागरूक कर रही है। कीटनाशक के संबंध में जानकारी देने के लिए 50 हजार बुकलेट प्रकाशित कराई गई हैं।
बेटियां बचाने के लिए दो साल पहले चलाई गई मुखबिर योजना शासन की तरफ से ही धड़ाम हो रही है। 11 सफल स्टिंग ऑपरेशन, भ्रूण लिंग परीक्षण करने वालों का भंडाफोड़ और दो दर्जन से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, लेकिन इन ऑपरेशनों के 22 लाख रुपये में से एक भी मुखबिरों को नहीं मिला है।
आर्थिक मंदी की मार और बैंकों की बढ़ती मोनोपॉली के चलते छोटे व्यापारी लोन के लिए बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। बिजनेस लोन के नाम पर कोलेट्रल (गारंटी के लिए मकान, दुकान आदि के दस्तावेज) दस्तावेज मांगे जाते हैं। व्यापार संघों के अनुसार, शीर्ष बैंक अब छोटे व्यापारियों को लोन नहीं दे रहे हैं।