फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस का नया कारनामा, आरोपी की बजाय दुष्कर्म पीड़िता को भेजा जेल

Sat, 29 Sep 2018 03:23 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
rape
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में पुलिस की लापरवाही बार-बार सामने आ रही है। अब यूपी के मेरठ जिले में पुलिस का नया कारनामा सामने आया है। दरअसल, मामला यह है कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को पांच महीने बाद भी गिरफ्तार नहीं किया। यही नहीं पुलिस ने पीड़िता को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


कंकरखेड़ा थाने में पांच माह पहले एक पिता ने बेटी के अपहरण और दुष्कर्म करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने आरोपियों को घटना के पांच माह बाद तक गिरफ्तार नहीं किया और न ही उनके खिलाफ चार्जशीट बनाई।

वहीं शनिवार को आरोपी पीड़िता के घर पहुंच गए। जहां उन्होंने छात्रा के साथ छेड़छाड़ और उसके पिता के साथ मारपीट की। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने के आरोप में चालान काट कर जेल भेज दिया। ताज्जुब की बात यह है कि जेल जाने वालों में दुष्कर्म पीड़िता भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले को लेकर लोगों में चर्चा है कि पुलिस ने आरोपियों से साठगांठ कर कार्रवाई की है। उधर, पीड़िता के पिता ने मामले की विवेचना कर रहे दरोगा पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। 

उनका कहना है कि 20 हजार रुपये दरोगा को दे चुका हूं। बाकी का इंतजाम नहीं करने पर दरोगा ने उलटा पीड़िता को ही जेल भेज दिया है। पीड़िता के पिता का कहना है कि वह अधिकारियों से इस मामले की शिकायत करेंगे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें