फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गैंगस्टर सलमान से शेरा के कनेक्शन की जांच, आदित्य और आर्यन की भूमिका भी पुलिस के रडार पर

Fri, 31 Jul 2026 12:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ गोलीकांड मामले में पुलिस गैंगस्टर सलमान और शेरा के कनेक्शन की जांच कर रही है। आदित्य और छात्रा के मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
आदित्य की फाइल फोटो और विलाप करते उसके परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कंकरखेड़ा छात्रा पर फायरिंग और हिस्ट्रीशीटर आदित्य प्रधान उर्फ मोनू की मौत से जुड़े मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब जांच का दायरा गैंगस्टर सलमान और हथियार तस्करी के आरोपी शेरा तक पहुंच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और वीडियो के आधार पर पुलिस दोनों के बीच संभावित संबंधों की पड़ताल कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आदित्य का गैंगस्टर सलमान से किसी प्रकार का कोई संबंध था या नहीं।

विज्ञापन


शेरा के वायरल फोटो-वीडियो और सोशल मीडिया खंगाल रही पुलिस
पुलिस के अनुसार, शेरा ने ही आदित्य को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। इसी वजह से उसके आपराधिक नेटवर्क और संपर्कों की गहन जांच की जा रही है। गैंगस्टर सलमान के साथ शेरा के वायरल फोटो और वीडियो की भी पड़ताल की जा रही है।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि स्वॉट टीम पहले भी शेरा को हथियार तस्करी के मामलों में कई बार गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस छात्रा और आदित्य के इंस्टाग्राम अकाउंट समेत सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजनीति: मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट, सपा में टिकट के कई दावेदार, आदिल चौधरी से योगेश वर्मा तक किसे मिलेगा मौका?

छात्रा को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
आर्यन के इंस्टाग्राम से हटाए गए वीडियो
जांच के दौरान पुलिस ने आर्यन नामक युवक का इंस्टाग्राम अकाउंट भी खंगाला। पुलिस के मुताबिक, अकाउंट पर मौजूद अधिकांश वीडियो डिलीट मिले। आशंका जताई जा रही है कि जांच की संभावना को देखते हुए वीडियो हटाए गए हैं। पुलिस आवश्यकता पड़ने पर आर्यन को विवेचना में शामिल कर सकती है।

मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजे गए
पुलिस ने बताया कि छात्रा की ओर से आदित्य के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं, आदित्य की मां ने भी अब अपनी तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

एसपी सिटी के अनुसार, छात्रा और आदित्य दोनों के मोबाइल फोन पैटर्न लॉक होने के कारण नहीं खुल सके। एक्सपर्ट की मदद लेने के बावजूद सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों मोबाइलों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब, निवाड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन

छात्रा को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
आदित्य की मां ने लगाए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप
आदित्य की मां मीरा ने कंकरखेड़ा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि छात्रा अनुष्का, उसकी मां पूजा और आर्यन उनके बेटे की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार हैं।

तहरीर के अनुसार, वर्ष 2022 से आदित्य और अनुष्का के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ समय पहले आदित्य को जानकारी मिली कि अनुष्का और हल्द्वानी निवासी आर्यन इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत करते थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

मीरा का आरोप है कि अनुष्का, उसकी मां और आर्यन ने आदित्य से रुपये की मांग की और रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अनुष्का ने आर्यन के नाम का टैटू बनवाकर आदित्य को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे वह तनाव में रहने लगा और अंततः उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस कर रही सभी आरोपों की जांच
पुलिस का कहना है कि आदित्य की मां की तहरीर प्राप्त हो गई है। उसमें लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है। सोशल मीडिया रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें