थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जागृति विहार एक्सटेंशन के गोल चक्कर वाले रास्ते पर मोहम्मद चांद और पीयूष शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से लड्डू गोपाल, नंदी व गणेश जी, भोला व पार्वती की मूर्ति, घंटी, दीपक, हथौड़ा, तमंचा व चाकू बरामद किया गया।
इन लोगों ने प्रवेश विहार निवासी सुमन गर्ग पत्नी राजकुमार गर्ग के घर बराबर स्थित मंदिर से लड्डू गोपाल की मूर्ति चोरी की थी। इसके अलावा ई-ब्लॉक शास्त्री नगर हाइडिल कॉलोनी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर से नाग देवता, पीतल की देव मूर्तियां व दीपक आदि चोरी किए थे।