ऐसे खुली गिरोह की पोल
पुलिस के अनुसार पीड़ित मनोज ने अपनी 14 बीघा जमीन बेचकर 20 युवकों का पैसा वापस किया। मनोज आरोपियों पर केस कराने के लिये परेशान था। बाद में ज्यादा देनदारी होने पर उसने जान देने की कोशिश भी की। एसएसपी के आदेश पर मनोज की तरफ से सतेंद्र और प्रदीप समेत कई युवकों पर मुकदमा लिखा गया। शुक्रवार को सीओ दौराला जितेंद्र कुमार की टीम उन्नाव में छापा मारकर प्रदीप, सतेंद्र और उनके एक साथी को पकड़कर दौराला थाने में ले आई। प्रदीप और सतेंद्र को नामजद किया गया है। तीसरे साथी से पूछताछ चल रही है।
सरगना की तलाश जारी
7.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में उन्नाव निवासी युवकों को गिरफ्तार किया है। गैंग के सरगना मिश्रा की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि मिश्रा यूपी के अलावा अन्य राज्यों से भी ठगी कर चुका है। पुलिस मिश्रा को भी जल्द पकड़ेगी।
-अजय साहनी, एसएसपी मेरठ
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/