फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद में फंसाकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म, अब ऐसे खुली आरोपी वसीम की पोल

Sun, 07 Jun 2020 12:42 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • पहले युवती को लव जिहाद में फंसाया, फिर दो साल तक किया दुष्कर्म 
  • नौचंदी थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में नाम बदलकर नौकरी करता रहा वसीम अहमद
  • मुंडाली पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • हापुड़ निवासी युवती ने दुष्कर्म के मामले में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मुंडाली थाना क्षेत्र के अजराड़ा निवासी युवक ने हापुड़ निवासी एक युवती को पहले पहचान छिपाकर लव जिहाद में फंसाया और फिर दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


आरोपी युवक वसीम अहमद जहां अपना नाम व अन्य पहचान छिपाकर नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नौकरी करता रहा। वहीं, आधार कार्ड और अन्य कागजात भी फर्जी तरीके से बनवा लिए। आरोपी ने दुष्कर्म पीड़िता के वीडियो व फोटो भी वायरल कर दिए। पीड़िता की तहरीर पर मुंडाली थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मुंडाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार युवक पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं। युवक की फेसबुक पर आईडी दिनेश रावत के नाम से है। फर्जी तरीके से आधार कार्ड व अन्य कागजात में दिनेश रावत पुत्र विजय सिंह निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लिसाड़ी गेट नाम बदलकर वह नौचंदी क्षेत्र के एक अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की नौकरी करता रहा।
विज्ञापन

 
करीब दो साल पहले हापुड़ निवासी एक युवती से उसने दोस्ती कर ली। यह युवक अपने को दिनेश रावत बताता रहा। कुछ समय पहले युवक ने युवती की वीडियो व फोटो वायरल कर दिए। जिसकी शिकायत पीड़िता ने एसपी देहात से की थी।

यह भी पढ़ें: बीकॉम पास युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर धोखा... बेरहम शाकिब ने किए थे शरीर के दो टुकड़े, खौफनाक है कहानी

विज्ञापन

एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार आरोपी के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें एक आईटी एक्ट का और दूसरा मुकदमा युवती ने दुष्कर्म का दर्ज कराया है। शनिवार देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 

जांच में खुली वसीम की पोल
एसपी देहात के निर्देश पर थानाध्यक्ष मुंडाली रवि चंद्रवाल ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। पता चला कि युवक का असली नाम दिनेश रावत के बजाय वसीम अहमद पुत्र मोमिन निवासी गांव अजराड़ा थाना मुंडाली है। उसने फेसबुक और सोशल मीडिया पर भी दिनेश नाम प्रचारित कर रखा है। आरोपी के पास से फर्जी तरीके से बना आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें