फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पुलिस का डिब्बा चोर सिपाही लाइन हाजिर, पहले दरोगा का लैपटाॅप चोरी करने का लग चुका है आरोप

Sat, 10 Oct 2020 10:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
constable sandeep - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मेरठ के गंगानगर थाने में तैनात सिपाही संदीप पवार को दूध का डिब्बा चोरी करने के मामले में एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। यह सिपाही पूर्व में भी विवादों में रहा है। जिस पर एक दरोगा का लैपटॉप चोरी का आरोप लगा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सिपाही संदीप पुलिस लाइन में अपने थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा का दूध का डिब्बा लेकर गया था। इस दौरान सिपाही ने इंस्पेक्टर गंगानगर के पुलिस लाइन स्थित आवास पर दूध का डिब्बा पहुंचा दिया। इसके बाद पास में एक.दूसरे इंस्पेक्टर के घर से दूध का भरा हुआ डिब्बा चोरी कर लिया।
 

विज्ञापन

आईबी के उस दरोगा ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो सिपाही कैमरे में डिब्बा ले जाता हुआ कैद हुआ। इंस्पेक्टर ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एसएसपी को भेजी। पूरे मामले में गंगानगर थाने में तैनात सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले एक दरोगा पर लैपटाॅप चोरी करने के भी आरोप लगे हैं। वहीं टीपी नगर थाने में तैनात सिपाही देवेंद्र गोलाबढ़ में सीएफएल चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुआ था। इसके बाद सिपाही को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। चार साल पहले उस प्रकरण में मेरठ पुलिस की खूब किरकिरी हुई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें