शाम के वक्त लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हा बनकर आने वाले युवक को सड़क से दबोच लिया और बरात स्थल पर ले आए। यहां दूल्हे को बंधक बना लिया। उधर दूल्हे की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उनकी भी धुनाई कर डाली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को लेकर थाने पहुंची।
फतेउल्लापुर में लड़की की बारात लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ही मजीदनगर से आनी थी। लेकिन बाइक और कैश लेनदेन को लेकर बात पहले ही बिगड़ गयी। जिसके बाद लड़के पक्ष के लोग बरात लेकर नहीं पहुंचे। जबकि लड़की पक्षणे बारात की पूरी तैयारी कर रखी थी।
शनिवार शाम लड़की पक्ष ने दूल्हा बनकर आने वाले लड़के को सड़क से दबोच लिया और बारात स्थल पर ले आए। जिसके बाद लड़के की मां सहित लड़के पक्ष के अन्य लोग पहुंच गए। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के और अन्य लोगों की जमकर धुनाई की और लिसाड़ीगेट पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस लड़के और उसकी मां को थाने ले आई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/