उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शनिवार को नगीना तहसील के पुरैनी रेलवे स्टेशन पर कोयले से भरी खड़ी मालगाड़ी के एक डिब्बे से अचानक धुआं निकलने से हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत फायर बिग्रेड को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर धुएं को बुझाया तब जाकर रेलवेकर्मियों ने राहत की सांस ली। कर्मचारियों ने बताया कि यदि समय रहते धुएं को नहीं बुझाया जाता तो आग लग सकती थी।
पुरैनी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रोहताश कुमार ने बताया की पिछले दो दिन से अप लाइन पर एक मालगाड़ी कोयले से भरी खड़ी थी। उन्होंने बताया की 58 बोगियों वाली इस मालगाड़ी के एक डिब्बे के ऊपरी हिस्से से शनिवार की सुबह 6:50 पर उन्होंने धुआं निकलते देखा।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना नगीना के फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पानी डालकर डिब्बे से निकल रहे धुएं को बुझाया।
उन्होंने बताया की कभी-कभी टेंपरेचर वेरिएशन के कारण ऐसा हो जाता है तथा भाप बन जाने के कारण धुआं निकलना शुरू हो जाता है। यदि समय रहते धुएं को नहीं बुझाया जाता तो आग लगने की संभावना भी बनी रहती है।