फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नशे के सौदागर तस्लीम की करोड़ों की संपत्ति को पुलिस ने किया कुर्क, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

Thu, 21 Jul 2022 05:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कबाड़ियों के साथ-साथ नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ यह मेरठ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई है। डीएम ने एक करोड़ रूपये के प्लाट की 14-ए की कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया था। लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि आज पुलिस आरोपी के प्लाॅट व मकान की कुर्की करने पहुंची।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने तस्लीम का मछेरान में एक प्लाॅट चिन्हित किया है। जिसकी कुर्की का आदेश भी डीएम कार्यालय से जारी हो गया है। विवेचक इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतर सिंह ने बताया कि आज दोपहर बाद तस्लीम के घर की कुर्की की गई। तस्लीम की संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ रूपये है। बता दें कि तस्लीम की पहले भी करोड़ों रूपये की कुर्की हो चुकी है।

विज्ञापन


रेलवे रोड थाना क्षेत्र के मकबरा डिग्गी निवासी तस्लीम नशे का बड़ा सौदागर है। वेस्ट यूपी समेत आसपास के प्रदेशों में भी उसका नेटवर्क है। उस पर शिकंजा कसने के लिए रेलवे रोड पुलिस ने गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया था। पिछले दिनों पुलिस ने तस्लीम और उसके एक बेटे को और दो दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि पत्नी और एक बेटा फरार है। दोनों पर ही पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित कर रखा है। तस्लीम जेल में बंद है।

यह भी पढ़ें: UP: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे पर बड़े वाहनों की एंट्री बैन, कांवड़ियों के लिए खाली हुआ हाईवे, नहीं देना होगा टोल
विज्ञापन


तस्लीम का कुछ दिन पहले लिसाड़ी गेट में बने दो मकानों को कुर्क किया गया था। जिसके बाद दो जुलाई को तीन करोड़ की तीन दुकानों को मछेरान में कुर्क किया था। तस्लीम का मछेरान में एक प्लाट भी लालकुर्ती पुलिस ने चिन्हित किया है। जिसकी रिपोर्ट एसएसपी और डीएम को भेजी गई।
विज्ञापन


डीएम ने एक करोड़ रूपये के प्लाट की 14-ए की कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया था। लालकुर्ती पुलिस ने बताया कि आज पुलिस आरोपी के प्लाॅट व मकान की कुर्की करने पहुंची। कबाड़ियों के साथ-साथ नशे के सौदागर तस्लीम के खिलाफ यह मेरठ पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें