आपत्तिजनक सामग्री बरामद
सीओ के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि होटल मैनेजर अशोक और संजय करीब डेढ़ साल से ऑनलाइन सेक्स रैकेट चला रहे थे। होटल में ऑन डिमांड लड़कियां बुलाई जाती थीं। होटल मालिक विनोद अरोड़ा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। होटल के दो कमरों से सात मोबाइल फोन, आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। गुरुवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शराब, अय्याशी का अड्डा साहिल होटल
शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट के साहिल होटल में जिस तरह से पुलिस ने देह व्यापार बेनकाब किया है, उससे शहर के होटलों की पोल खुलने लगी है। सीओ के अनुसार होटल मैनेजर अशोक कुमार ने बताया कि होटल में जहां लड़कियों और महिलाओं को बुलाया जाता था तो रात में होटल में शराब और अय्याशी की महफिल सजती थी। एक व्यापारी नेता भी उसके साथ शराब पार्टी में शामिल होता था। युवतियों से डांस कराया जाता था। होटल ऊपरी मंजिल पर है और नीचे व्यापारियों की दुकानें हैं इसलिए होटल मैनेजर की इजाजत के बिना कोई भी ऊपर नहीं घुस सकता था। व्यापारी नेताओं का यहां हस्तक्षेप रहता है। सेंट्रल मार्केट के कुछ व्यापारी कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अफसरों पर दबाव बनाते रहते थे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/