कई फसलों में हो रहा इस्तेमाल
किसान फल और सब्जियों के अलावा गेहूं, धान, गन्ना, बाजरा, ज्वार और दलहनी फसलों में भी कीटनाशकों का इस्तेमाल करते हैं। मेरठ में गन्ना, गेहूं, धान और सब्जियों की खेती बड़े स्तर पर होती है। बाजार में मुख्य रूप से कीट नियंत्रण के लिए कीटनाशक, खरपतवारनाशी और फफूंदनाशक उपलब्ध होते हैं।
कुछ रसायनों पर लगाया जा चुका है प्रतिबंध
कई रासायनिक पदार्थों पर अलग-अलग स्तर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें एल्ड्रिन, बेंजीन हेक्साक्लोराइड (बीएचसी), कार्बेरिल, डाइकॉफोल और एंडोसल्फान समेत कई रसायन शामिल हैं। कीटनाशकों का इस्तेमाल करते समय किसानों के लिए निर्धारित सुरक्षा उपायों का पालन करना जरूरी है।
सुरक्षा उपकरणों का करें इस्तेमाल
जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव के दौरान अत्यंत सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण के कीटनाशकों का छिड़काव करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। किसानों को छिड़काव के दौरान सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमाल करना चाहिए और किसी तरह की परेशानी होने पर समय पर उपचार लेना चाहिए।