फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: सदर सराफा बाजार में छत का सरिया काटकर 60 लाख के आभूषण चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Sep 2026 11:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ

सार

मेरठ के सदर सराफा बाजार में चोरों ने छत का सरिया काटकर कारीगर की दुकान से 400 ग्राम सोने के तैयार आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ सदर सराफा बाजार में चोरों ने सोने के जेवरात बनाने वाले कारीगर की दुकान को निशाना बनाया। छत का सरिया काटकर उन्होंने दुकान में तैयार 400 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। फुटेज से संदिग्धों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन


सदर सराफा में बंगाली कारीगर एसके अजीजु ने बताया कि वह राज ज्वेलर्स के ऊपरी भाग स्थित दुकान पर सोने के जेवरात बनाता है। बृहस्पतिवार रात 1.30 बजे वह अपनी दुकान का ताला व नीचे शटर बंद कर घर चला गया। शुक्रवार दोपहर वह दुकान पर वापस आया तो ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाकर देखा तो दुकान में तैयार सोने के जेवरात गायब थे। उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर जांच की। ऊपर छत के सरिए कटे हुए थे। अजीजु ने बताया कि दुकान में 400 ग्राम सोने के तैयार जेवरात थे। सभी गायब है। इन जेवरात की कीमत लगभग 60  लाख रुपये हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: रिमझिम बारिश से बदला मौसम, तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत; धान की फसल को नुकसान की आशंका

पुलिस ने आसपास की दुकानों व बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।

छत का सरिया काटकर चोरों ने 400 ग्राम सोने के जेवरात चुराए
 पुलिस ने पकड़े दो बदमाश, आज होगा खुलासा : 60 लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि दोनों आरोपी बंगाल के रहने वाले हैं। सराफा बाजार में काम करते हैं। सीसीटीवी से इनकी पहचान के बाद टीम रवाना की गई। आरोपी पकड़ लिए गए हैं। सामान बरामद भी कर लिया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि ीसीटीवी से सराफा बाजार के व्यापारियों ने आरोपियों की पहचान कराई। 
विज्ञापन

फिल्मी अंदाज में हुई एक करोड़ की ठगी के आरोपियों तक सात माह में नहीं पहुंच सकी पुलिस
फिल्मी स्टाइल में 18 फरवरी को आबू प्लाजा स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स से हुई एक करोड़ के गहने ठगी के खुलासे के लगभग सात माह बाद भी पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस ने सात मार्च को 80 लाख के गहने और 89 हजार रुपये बरामद कर इस वारदात का खुलासा किया था।

इस मामले के मास्टरमाइंड सेना के कथित अफसर कृष्णा तिवारी और शोरूम से एक करोड़ के गहने ले जाने वाले कालंद गांव के मुकुल उर्फ सुच्चा और अलवर के सचिन दत्त शर्मा तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है। इनकी गिरफ्तारी से इस तरह की कई और वारदात खुलासे की उम्मीद है।  

18 फरवरी को सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित रघुनंदन ज्वेलर्स के संचालक तन्मय अग्रवाल को कृष्णा नाम के व्यक्ति ने कॉल कर खुद को दिल्ली का आभूषण कारोबारी बताया था। उसने एक करोड़ रुपये के गहनों का ऑर्डर दिया और अपने कथित भतीजे को ज्वेलरी देखने के लिए भेजा था।

ज्वेलरी की फोटो व्हाट्सएप के जरिए भेजी गई और पसंद किए गए गहने भतीजे को दे दिए थे। इसी दौरान खुद वेस्ट बंगाल निवासी और सेना का मेजर बताकर कृष्णा तिवारी ने अपने साथियों की मदद से भगवान बुक डिपो संचालक प्रवीण शर्मा को जाल में फंसाकर एक करोड़ रुपये लेकर रघुनंदन ज्वेलर्स पर भेजा था। प्रवीण को एक प्राॅपर्टी खरीदने के लिए खाते में रुपये जमा करने थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें