फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: भगत सिंह मार्केट में फिर तैनात होंगे पीएसी के जवान, व्यापारियों ने एसपी सिटी से की मुलाकात

Tue, 31 Mar 2026 09:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के भगत सिंह मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने एसपी सिटी से मुलाकात की। इसके बाद बाजार में फिर से पीएसी के जवान तैनात करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ का मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के भगत सिंह मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर विभिन्न आपराधिक घटनाओं में कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी सिटी ने बाजार में फिर से पीएसी के जवानों की तैनाती का आश्वासन दिया है।

मंगलवार को भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा और व्यापारी नेता अजय गुप्ता के साथ कई व्यापारी एसपी सिटी के कार्यालय पहुंचे और उनसे वार्ता की। व्यापारियों ने बाजार और आसपास के क्षेत्रों में हुई विभिन्न घटनाओं को लेकर चिंता जताई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, शहद फैक्टरी पर छापेमारी, 24 घंटे से सैंपल व दस्तावेज खंगाल रहीं टीमें

पीएसी हटने के बाद बढ़ी चिंता
भाजपा नेता कमलदत्त शर्मा ने बताया कि नौचंदी थाना क्षेत्र के भगत सिंह मार्केट में व्यापारी आलोक गर्ग का जनरल स्टोर है। उनके बेटे आकाश गर्ग 15 मार्च को दुकान बंद कराने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान दुकान के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी पर दो युवक बैठ गए। आकाश ने उनसे स्कूटी का स्टैंड टूटने की बात कहकर उठने के लिए कहा, जिस पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने अपने बीस से अधिक साथियों को बुलाकर पिता और पुत्र को घेर लिया।

मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद मौके पर पीएसी तैनात की गई थी। व्यापारियों का कहना है कि पीएसी हटने के बाद बाजार में फिर से तनाव और मारपीट की घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, इसलिए दोबारा पीएसी तैनात करने की मांग की गई।

अन्य मामलों में भी कार्रवाई की मांग
व्यापारियों ने काशी गांव में दलित पर हुए हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा नौचंदी थाना क्षेत्र में दुकानदार पवन गर्ग के बेटे पर हुए हमले और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने के मामले में जानलेवा हमले की धारा में कार्रवाई की मांग उठाई गई।

वैशाली कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी व्यापारियों ने की। इस दौरान दलजीत सिंह, अंकुर गोयल, हेमंत चावला, आलोक गर्ग, अतुल खुराना और मनोज सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। भगत सिंह मार्केट में फिर से पीएसी की तैनाती की जाएगी और जवानों के ठहरने के लिए एक सरकारी विद्यालय में व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि शाम के समय थाना पुलिस बाजारों में पैदल गश्त भी करेगी। साथ ही अन्य घटनाओं के मामलों में भी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें