बिना अतिरिक्त वेतन के मिलेगा दायित्व
विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ सतेंद्र कुमार खारी को आगामी आदेशों तक निदेशक प्रसार का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि इस अतिरिक्त कार्यभार के लिए उन्हें किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता नहीं दिया जाएगा। यह निर्णय कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह
अधिकारियों और शिक्षकों ने दी बधाई
निदेशक प्रसार का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विश्वविद्यालय के कई अधिकारियों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। कुलसचिव डॉ रामजी सिंह, डीन वेटनरी डॉ रविंद्र कुमार, डॉ विवेक धामा, डीन डॉ बिजेंद्र सिंह, डॉ हरिओम कटियार, डॉ पीके सिंह, डॉ एसके लोधी, डॉ एसके त्रिपाठी और डॉ मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।