फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जागृति विहार में खुली शराब की दुकान, तो भजन-कीर्तन करने पहुंच गई महिलाएं

Wed, 26 Aug 2020 02:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शराब की दुकान के बाहर कीर्तन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में कई दिन की शांति के बाद मंगलवार को एक बार फिर जागृति विहार सेक्टर-6 में खुली शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया। गले में स्लोगन लिखी तख्ती व ढोलक के साथ पहुंची महिलाओं ने भजन और कीर्तन किया। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के चलते वह दुकान बंद नहीं करा पाई।  

विज्ञापन


जागृति विहार सेक्टर-6 में खुली शराब की दुकान का पहले दिन से विरोध हो रहा है। लोगों ने रिहायशी क्षेत्र में शराब की दुकान खोले जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। आबकारी विभाग के अफसर और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया था, जिसके बाद तीन दिन विरोध नहीं हुआ।

मंगलवार सुबह एक बार फिर महिलाओं का वहां जमावड़ा लग गया। जय श्रीराम के नारे लगाते हुए इन महिलाओं ने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया और फिर वहीं पर भजन-कीर्तन करने लगीं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही महिलाओं में शामिल विमलेश का कहना था कि अगर यहां शराब की दुकान खुलने से अराजकता बढ़ेगी। महिलाओं और लड़कियों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा। इसलिए वह किसी भी कीमत पर यह दुकान नहीं खुलने देंगे। 

उधर, आबकारी विभाग के अफसर महिलाओं के विरोध से परेशान हैं। उनका कहना है कि हर रोज नए चेहरे यहां दिख रहे हैं जो षड्यंत्र की ओर इशारा करते हैं। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। यह लोग दूसरे क्षेत्रों के बताए जा रहे हैं। इनकी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपी जाएगी। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में कृष्णा, कविता, सविता, अनिता, श्वेता, राजकुमारी, दिव्या सहित अन्य मौजूद रहीं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें