फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तीसरी बेटी पैदा हुई तो पिता ने एक का कर दिया सौदा, विरोध करने पर तोड़ी पत्नी की नाक, SSP से की शिकायत

Thu, 17 Nov 2022 02:49 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तीसरी बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी की मारपीट कर नाक तोड़ दी। एसएसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने एक बेटी का सौदा 10 हजार में कर दिया था। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन
पीड़िता पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में तीसरी बेटी पैदा होने पर पति ने पत्नी से मारपीट करके नाक तोड़ दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने तीन बेटियों को जन्म दिया था। आरोप है कि नाराज पति ने एक बेटी का सौदा 10 हजार में कर दिया था। जिसका विरोध पत्नी कर रही थी। 

विज्ञापन


पीडि़ता का आरोप है कि पति ने उसे लाठी-डंडों से पीटते हुए उसकी नाक तोड़ दी और घर से निकाल दिया। पीड़िता मेरठ एसएसपी ऑफिस पहुंची। पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। ये मामला सदर थाना क्षेत्र का है जहां पर 10 साल पहले एक युवती की शादी हुई थी।

पुलिस के मुताबिक सदर बाजार निवासी महिला ने बताया कि एक के बाद एक तीन बेटियों के जन्म के बाद से ही पति नाराज रहने लगा। आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता लगातार अपने पति का जुल्म सहती रही। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: खतौली में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की जनसभा, विक्रम सैनी की पत्नी ने जमा किया नामांकन पत्र
विज्ञापन


हद तो तब हो गई, जब उसने अपनी दो साल की मासूम बेटी को 10 हजार में बेच दिया। पत्नी ने उसका विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से पीटा और मारपीट कर उसकी डंडे से नाक तोड़ दी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सीओ सिविल लाइन को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें