फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली उपचुनाव: बयानबाजी तेज, मदन भैया पर मंत्री संजीव बालियान का सियासी हमला, कह डाली बड़ी बात

Thu, 17 Nov 2022 01:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

यूपी उपचुनाव अपडेट : भाजपा की नामांकन सभा में आज उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक खतौली पहुंचे हैं। इस सभा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर तीखी टिप्पणी की है। 
विज्ञापन
मदन भैया व संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। यही नहीं नेताओं और प्रत्याशियों के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है। गुरुवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने खतौली उप चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी मदन भैया पर सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ऐसे बाहुबली मुजफ्फरनगर की गली-गली में हैं, लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है ढूंढे नहीं मिल पा रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: उपचुनाव: खतौली पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, विक्रम सैनी की पत्नी जमा करेंगी नामांकन फॉर्म
विज्ञापन


खतौली में आयोजित भाजपा की नामांकन सभा में संजीव बालियान ने कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। निवर्तमान विधायक विक्रम सैनी ने संघर्ष किया, जिसकी बदौलत जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। दंगे के मुकदमे में उन्हें सजा हुई। समाज के लिए उन्होंने बलिदान दिया है। उप चुनाव में भाजपा की जीत होगी।
विज्ञापन


कहा कि सपा सरकार में जितना बड़ा गुंडा, उतना ही बड़ा झंडा लगता था, लेकिन भाजपा सरकार ने माहौल बदल दिया है। प्रदेश में आम जनता का राज है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें