पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन ने बिजलीघर की लाइन के निर्माण में पोल लगाने से संबंधित भ्रमित सूचना देने पर कार्यदायी संस्था मै. विश्वनाथ प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद पर एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं।
आशुतोष निरंजन सोमवार को ऊर्जा भवन में राजस्व व विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आगामी ग्रीष्मकालीन सीजन में बिजली की मांग पूरी करने के लिए सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। कहा कि गर्मी आने से पहले ही ओवरलोड चल रहे बिजलीघरों की क्षमता वृद्धि कर दी जाए और जर्जर लाइन और पोल बदल दिया जाए। उन्होंने एबीसी केबल समय रहते डालने के निर्देश भी दिए।