मैसर्स रॉयल फिलिंग स्टेशन सैनी की मालिक
मैसर्स रॉयल फिलिंग स्टेशन सैनी की मालिक सीमा गुप्ता, मैनेजर राकेश गुप्ता पर मुकदमा हुआ है। यहां पाइप लगाकर पांच लीटर में 150 एमएल तेल की चोरी की जा रही थी। सभी मुकदमे पूर्ति निरीक्षक रविंद्र कुमार की तहरीर पर दर्ज हुए हैं। इन सभी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Meerut pollution: वायु गुणवत्ता आयोग ने बंद कराए 42 उद्योग, धुएं, पराली और कूड़ा जलने से बढ़ रहा प्रदूषण
3 हजार रुपये किलो स्क्रैप में खरीदा मदर बोर्ड
एसटीएफ ने बताया कि मैसर्स सिद्धबलि फिलिंग स्टेशन दरियापुर मालिक सतेंद्र कुमार ने हाजी कबाड़ी से 3 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मदर बोर्ड खरीदा। कुलदीप ने सतीश से एक हजार रुपये में सॉफ्टवेयर डलवाया। इसे वो 25 हजार से 2 लाख तक का बेचते थे।
पेट्रोल पंप मालिक ने ये तेल चोरी के लिए ये मदर बोर्ड 2 लाख रुपये में खरीदा था। इस पेट्रोल पंप के मैनेजर संजीव कुमार, पार्टनर राजेंद्र प्रसाद गोयल, रीता सहित पर छह पर मुकदमे दर्ज हुए हैं।