सीओ अरविंद चौरसिया के मुताबिक एसएसआई कविश मलिक का कहना कि महिला सिपाही के खिलाफ गैरहाजिरी का तस्करा डलवा दिया था। इसे लेकर महिला सिपाहियों ने ऐसी शिकायत की। सीओ ने महिला सिपाहियों के भी बयान लिए। एसएसपी के निर्देश पर मेडिकल थाने के दरोगा और पुलिसकर्मियों के बयान लिए गए।
प्राथमिक जांच रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने दोनों महिला सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसआई कविश मलिक को मेडिकल से हटाकर जानी थाने में एसएसआई बना दिया गया।
दिनेश कुमार को मेडिकल थाना प्रभारी बनाया
काफी किरकिरी बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मंगलवार को मेडिकल थाने में इंस्पेक्टर नौचंदी दिनेश कुमार उपाध्यक्ष को नियुक्ति कर दिया। इंस्पेक्टर नौचंदी में पीआरआर एसएसपी उपेंद्र सिंह यादव को प्रभारी बनाया है। एसएसपी ने दोनों इंस्पेक्टरों को तुरंत ही चार्ज संभालने के निर्देश दिए है। वहीं, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और विनय कुमार को एसएसपी ने अपना पीआरओ बनाया है।
महिला सिपाही ड्यूटी के प्रति लापरवाही कर रही थी। उनकी गैरहाजिरी का तस्करा डलवाया गया था। इसके चलते यह साजिश रची गई है। निष्पक्ष जांच होगी तो सच सामने आ जाएगा।
- कविश मलिक, एसएसआई
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों महिला सिपाहियों ने साजिश करके सोशल मीडिया पर एसएसआई के खिलाफ शिकायती पत्र डाला था। दोनों सिपाही लाइन हाजिर कर दी। एसएसआई का थाना बदला गया है। मामला गंभीर है। जांच शुरू करा दी है। थाने में ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं होगी।
- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी