दस महीने पहले हुई शादी
सरधना थाना क्षेत्र के हलालपुर मोहल्ला निवासी मीनू पुत्री महेश की शादी दस माह पहले भावनपुर क्षेत्र के रूकनपुर के रहने वाले सचिन गोस्वामी के साथ हुई थी। मीनू छह माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय के बाद से ही ससुरालवाले दहेज को लेकर मीनू से मारपीट करते थे। कई बार मीनू ने मायके वालों से इसकी शिकायत भी की थी। बेटी का घर बसा रहे इसलिए मायका पक्ष भी उसे समझा देता था। इसके बावजूद सचिन और उसके परिवार के लोगों ने प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। शव के पोस्टमार्टम के लिए जाने के बाद ससुराल और मायके पक्ष के लोग भी भावनपुर थाने पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के साथ मारपीट शुरू हो गई। बाद में पुलिस ने उन्हें अलग किया।
चाचा बिनेश ने बताया कि उसकी भतीजी मीनू और सचिन काफी समय से एक-दूसरे को पसंद करते थे। दोनों पक्षों की सहमति के बाद उनकी शादी करा दी गई थी। हालांकि शादी के बाद सचिन का व्यवहार बदल गया और वह मीनू के साथ अक्सर मारपीट करता था। परिवार के लोग भी उसका साथ देते थे।
यह भी पढ़ें: Meerut: हादसे में चाची-भतीजे की मौत, पीड़ित परिजन बोले- साजिश के तहत हुई हत्या, नहीं लेंगे शव
गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका मिला था, जिसे पुलिस के पहुंचने से पहले ही ससुरालियों ने नीचे उतार दिया था। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर आनंद कुमार, थाना प्रभारी भावनपुर