जिसके चलते बैंक कर्मचारियों में दहशत फैल गई। बैंक मैनेजर गौरव राजपूत और अन्य कर्मचारियों ने एडीजी मेरठ जोन में इसकी शिकायत की। एडीजी ने एसपी देहात को जांच करके कार्रवाई करने की बात कही। गुरुवार को एसपी देहात केशव कुमार व सीओ सरधना आरपी शाही पुलिस फोर्स और एक कंपनी पीएसी के साथ उधम सिंह के गांव करनावल पहुंच गए। पुलिस उधम को पकड़कर सरूरपुर थाने ले आई। उसके पीछे-पीछे उधम की मां सुमित्रा व चेयरमैन पत्नी पुष्पा भी ग्रामीणों के साथ थाने में पहुंच गई। पुलिस ने बैंक के मैनेजर की तहरीर पर रंगदारी मांगने, जान से मारने की धमकी, सरकारी कार्य में बाधा डालने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बैंक कर्मचारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद उधम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उधम शातिर अपराधी है। वह बड़ी वारदात भी कर सकता था। - राजीव सभरवाल, एडीजी मेरठ जोन