फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुई दो मरीजों की एंजियोप्लास्टी, जानें क्या है एंजियोप्लास्टी

Fri, 02 Jul 2021 05:06 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेडिकल कॉलेज में पहली बार मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई है। जानिए एंजियोप्लास्टी क्या होती है। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को पहली बार दो मरीजों की एंजियोप्लास्टी की गई। अभी तीसरे मरीज की चल रही है। एलएलआरएम के सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में पहली बार एंजियोप्लास्टी कर इलाज किया गया। मेडिकल अस्पताल में पिछले सप्ताह ही कैथ लैब शुरू की गई है। एंजियोग्राफी के बाद अब एंजियोप्लास्टी हुई है। पल्लवरपुरम निवासी प्रांश सैनी और एक महिला आशा वर्मा (57 वर्ष) की एंजियोप्लास्टी हुई है। बताया गया कि डॉ. धीरज सोनी ने एंजियोप्लास्टी की।

विज्ञापन


क्या है एंजियोप्लास्टी
एंजियोग्राफी रक्त वाहिनी नलिकाओं धमनी व शिराओं का एक प्रकार का एक्सरे जैसा अध्ययन है। इसका प्रयोग हृदय रोग, किडनी संक्रमण, ट्यूमर और खून का थक्का जमने आदि की जांच में किया जाता है। हृदय के ठीक से काम न करने पर शरीर में रक्त का संचार रुक जाता है। एंजियोग्राफी से हृदय की धमनी में रुकावट व सिकुड़न का पता चल जाता है। एंजियोग्राफी के बाद बीमारी से ग्रसित धमनियों को खोलने के लिए ही एंजियोप्लास्टी की जाती है। इससे रक्त विहीन मांसपेशियों में खून का प्रवाह बढ़ जाता है। उसे आराम मिल जाता है। इससे हार्ट अटैक की आशंका कम हो जाती है। निजी अस्पताल में कोरोनरी एंजियोग्राफी के करीब 15-25 हजार रुपये लिए जाते हैं। वहीं सिंगल स्टेंट के साथ बैलून कोरोनरी एंजियोग्राफी के निजी अस्पतालों में एक लाख रुपये से ज्यादा लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें