फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकैत का एलान- फैसला चाहे जो हो, 25 को दिल्ली कूच करेंगे किसान, इतिहास बनेगा 26 जनवरी का दिन

Mon, 18 Jan 2021 01:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भौराकलां/सिसौली (मुजफ्फरनगर)

सार

  • सिसौली में हुई भाकियू की मासिक पंचायत में की घोषणा
  • तिरंगे झंडे लगाकर ट्रैक्टर लेकर ऐतिहासिक रैली करेंगे किसान
  • भाकियू अध्यक्ष बोले, अब लड़ाई जिद्दी राजा और प्रजा की बन गई है
विज्ञापन
नरेश टिकैत ... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन की सिसौली स्थित किसान भवन पर हुई मासिक पंचायत में 25 जनवरी को ट्रैक्टर पर दो-दो तिरंगे लगाकर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने सभी दल व संगठनों को आपसी मतभेद मिटाकर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सहयोग देने का भी आह्वान किया। इस दौरान नरेश टिकैत ने 26 जनवरी को होने वाले ट्रैक्टर मार्च को लेकर किसानों को लामबंद किया। टिकैत ने कहा कि इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का परेड इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। ऐसी कहानी होगी, जिसे हम और आप तो नहीं पढ़ पाएंगे, लेकिन किसानों की आने वाली पीढ़ी इसे जरूर पढ़ेगी। एक ऐसी कहानी जिसमें जिद्दी राजा और करोड़ों अन्नदाताओं के बीच की कहानी होगी। 

विज्ञापन


कस्बा सिसौली स्थित किसान भवन पर रविवार को हुई भाकियू की मासिक किसान पंचायत में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि कहा कि 19 जनवरी को किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बैठक होनी है, जिसमें फैसला चाहे कुछ भी रहे, जनपद के किसान 25 जनवरी को दिल्ली जरूर जाएंगे, क्योंकि अब यह लड़ाई दिल्ली में बैठे जिद्दी राजा और प्रजा के बीच की बन चुकी है।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में आतंकी इनपुट... अफसरों को दिए सख्त निर्देश, 26 जनवरी तक रहेगा अलर्ट
विज्ञापन


कहा कि नई दिल्ली में एक जिद्दी शासक है, जो पिछले 54 दिन से कड़कड़ाती ठंड में धरने पर बैठे किसानों से बात करने की जहमत तक नहीं उठा रहा। किसान आंदोलन में 60 से अधिक किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन जिद्दी राजा ने अब तक इस पर अफसोस तक नहीं जताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भगवान श्रीकृष्ण ने यहां खाई थी साग-मक्का की रोटी, आज भी यहां पूरे वर्ष उगता है बथुआ, तस्वीरें

बैठक का संचालन अजय खतियान और अध्यक्षता विजयपाल सोरम ने की। मौके पर गौरव टिकैत, धीरज लाटियान, विशाल बालियान, राजीव बालियान, भंवर सिंह, रविंद्र राणा, दरियाव सिंह, रेसपाल समेत काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें