फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाली में मुठभेड़ में गोकश घायल, साथी हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली में मुठभेड़ में गोकश घायल, साथी हुआ फरार
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक गोकश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे में भागने में सफल रहा। घायल को मेडिकल भेजा गया है। आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मुंडाली पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मेरठ-गढ़ मार्ग पर मऊखास में बंद पडे़ सल्फर प्लांट के पास गोकशी करने की फिराक में दो गोकश खडे़ हैं। उनके पास एक गाय है। पुलिस सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली एक गोकश के दाहिने पैर में लगी। घायल को गिरफ्तार कर मेडिकल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद उर्फ एजाज पुत्र जबरुद्दीन निवासी जई थाना भावनपुर बताया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। गिरफ्तार बदमाश पर जनपद के कई थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह वांछित भी चल रहा है। आरोपी से एक गाय, एक तमंचा, दो कारतूस, कुुल्हाड़ी, रस्सा, छुरी आदि बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें