फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने गोली मारकर की आत्महत्या, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Thu, 09 Feb 2023 05:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में तैनात दरोगा ने पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मृतक दरोगा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। बताया गया कि दरोगा ने खुद की पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया है। दरोगा का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि दरोगा ने किस वजह से सुसाइड किया है इसकी असली वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। वहीं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पारिवारिक कलह के चलते दरोगा ने खुदकुशी की है। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, जिला पंचायत वार्ड-35 नूरपुर तृतीय के लिए मतदान जारी
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक सहारनपुर के कोतवाली नगर में तैनात दरोगा इंद्रजीत ने पारिवारिक क्लेश के चलते मेरठ पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली मारकर आत्महत्या की है। एसपी ट्रैफिक एसपी देहात, एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। दरोगा की पुत्री (19) और पुत्र (14) साल का है। बेटी ग्रेजुएशन कर रही है।

बताया कि दरोगा दो दिन पहले देहरादून से बेटी को लेकर आए थे। परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था। दरोगा का छोटा भाई पुलिस में है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में है। पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर्ड हैं। दरोगा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हैं।

विज्ञापन


दरोगा इंद्रजीत सिंह सहारनपुर शहर कोतवाली की सराय चौकी के इंचार्ज थे। शहर इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वह बुधवार को तीन दिन का अवकाश लेकर अपने घर मेरठ गए थे। सर्विस रिवाल्वर वो शहर कोतवाली में जमा करा गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें