फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: स्कूल से लौटे 5 वर्षीय बेटे के सामने खुला सौतेली मां का ऐसा राज..., बालक को दी दर्दनाक मौत

Sat, 14 Sep 2019 05:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरधना में कपसाड़ गांव में छह साल के मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सौतेली मां को जेल भेज दिया। यहां थाने में आरोपी सौतेली मां ने खुद मासूम की हत्या करना कुबूल किया और मर्डर के पीछे की पूरी कहानी पुलिस को बताई जिसे सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर क्यों एक मां बन गई एक मासूम की हत्यारी:-

 
विज्ञापन

2 of 5
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात अविनाश पांडेय के अनुसार कपसाड़ में गुरूवार को छह साल के बच्चे की हत्या कर उसकी सौतेली मां प्रिया उर्फ भूरी ने शव को बैड में छिपा दिया था। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की हत्या कारण गला घोंटना आया है। वहीं ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर एसओ से कहा कि महिला का देवर शिवम निर्दोष है।

 
विज्ञापन

3 of 5
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात का कहना है कि पुलिस ने जब प्रिया को गिरफ्तार किया तो पूछताछ में बताया कि उसके अपने देवर शिवम से अवैध संबंध थे। गुरूवार को महिला की सास घर पर नहीं थी, बच्चा स्कूल से घर पहुंचा था। बच्चे ने अपनी सौतेली मां और चाचा शिवम को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्चा उनके अवैध संबंधों के बारे में किसी को बता न दे, इसके चलते दोनों ने बच्चे की हत्या कर शव बैड में छिपा दिया था।

 यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता ने अदालत को सुनाई यूनिक कार मोटर्स मालिक के आठ साल के जुल्म की दास्तां, मांगा इंसाफ

4 of 5
मासूम की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को बच्चे के परिजन और अन्य ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली से सरधना थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने एसओ से कहा कि महिला ने अपने देवर का नाम मर्डर में गलत लिया है। जिस समय मर्डर हुआ देवर शिवम घर पर नहीं था। वह जाहरवीर माढ़ी पर मौजूद था। 

 यह भी पढ़ें: मेरठ: सौतेली मां ने देवर के साथ मिलकर मासूम को मार डाला, बेड में छिपाया शव, आरोपी महिला गिरफ्तार

प्रधान पति मुकेश उर्फ हप्पू, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि युवक की महिला की दूसरी शादी हुई थी। इससे पहले महिला अपने ससुराल वालों के साथ मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। एसओ उपेंद्र मलिक ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सतीश कुमार, उमेश, दीपक, सतबीर, मुकेश, अनिल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक मासूम के शव को गोद में लेकर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
घर से क्यों भागा युवक
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने बताया कि महिला के बयान की वीडियोग्राफी है। महिला ने खुद स्वीकार किया है कि देवर शिवम से उसके संबंध थे। एसपी देहात का कहना है कि जब आरोपी युवक हत्या में शामिल नहीं है तो उसे घर से भागना नहीं चाहिए था। पुलिस निर्दोष को जेल नहीं भेजेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें