मेरठ में आरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) का विशेष कागज खत्म होने से करीब छह हजार आरसी लटक गई हैं। पिछले सात दिन से लोग अपने कामों के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें कागज के अभाव में आरसी प्रिंट नहीं होने की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं सात महीने पुराने पंजीकृत वाहनों को भी आरसी जारी नहीं हो सकी है।
बताया गया कि आरसी का विशेष कागज होता है, जिसकी छपाई विशेष प्रेस से कराकर मंगाई जाती है। कागज आपूर्ति का ठेका परिवहन मुख्यालय स्तर से होता है। प्रदेश के सभी आरटीओ को लखनऊ से ही इस कागज की आपूर्ति की जाती है। आरटीओ को मासिक कोटे के आधार पर हर महीने कागज की आपूर्ति की जाती है। आरसी का कागज आए दिन खत्म होता रहता है। पिछले सात दिन से कागज खत्म है। इसके चलते न तो नई आरसी जारी हो पा रही है और न ही डुप्लीकेट। आरसी से हाइपोथिकेशन भी नहीं कट पा रहा है।
केस नंबर एक : पांचली निवासी फारुख अली का ट्रैक्टर संख्या यूपी 15डीएम-4342 अप्रैल माह में पंजीकृत हुआ था। सात महीने बाद भी फारुख अली के ट्रैक्टर की आरसी जारी नहीं हो सकी है।
केस नंबर दो : मलियाना निवासी राहत अली का ट्रैक्टर संख्या यूपी 15डीएम- 7302 जून माह में पंजीकृत हुआ था। चार महीने बाद भी ट्रैक्टर की आरसी नहीं मिल सकी है।
केस नंबर तीन : गांव कनौड़ा निवासी रंजीत की बुलट मोटरसाइकिल जून माह में पंजीकृत हुई थी। चार महीने बाद भी आरसी जारी नहीं सकी है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब इतने भावुक हुए जयंत चौधरी, सुबक पड़े सभी लोग, चौधरी बोले- प्रदेश में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन
कागज मिलते ही होगा काम
कागज खत्म होने से आरसी प्रिंट नहीं हो पा रही है। इसकी जानकारी परिवहन मुख्यालय को दे दी है। वहां से जल्द ही कागज दिए जाने का आश्वासन मिला है। कागज मिलते ही तेजी से काम कराया जाएगा।
- हिमेश तिवारी, आरटीओ मेरठ
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति