फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटर सौरभ चौधरी की कामयाबी के पीछे बड़ी वजह, हमेशा स्वर्ण पर साधा निशाना, अब मिलेगा अर्जुन अवार्ड

Wed, 19 Aug 2020 12:38 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शूटिंग में पिछले कई सालों से मेरठ के शूटर सौरभ चौधरी ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता के झंडे गाड़े हैं। मंगलवार को सौरभ को अर्जुन अवार्ड दिए जाने की घोषणा हुई। परिजनों का मानना है कि इस कामयाबी के पीछे फोन और सोशल मीडिया से दूरी और उसकी कड़ी मेहनत है। कोरोना काल में भी सौरभ ने घर पर बनी शूटिंग रेंज पर अभ्यास जारी रखा।

विज्ञापन


मेरठ के सरूरपुर क्षेत्र के गांव कलीना निवासी 18 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में विश्व में प्रतिभा का लोहा मनवाने के बाद एक और उपलब्धि हासिल की है। उनके किसान पिता जगमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम से अर्जुन अवार्ड मिलने की चर्चा चल रही थी। लेकिन खबर पुख्ता न होने के चलते सौरभ और सभी लोग सो गए। देर रात बड़े बेटे नितिन चौधरी ने अर्जुन अवार्ड घोषित होने की जानकारी दी। 

नितिन चौधरी ने बताया कि उम्र में सौरभ चार साल छोटा है, लेकिन परिपक्वता में मुझसे कहीं ज्यादा बड़ा है। बागपत के बिनौली गांव में वीर शाहमल राइफल क्लब से शूटिंग के गुर सीखने वाले सौरभ ने कम उम्र में ही मेरठ से बागपत जाना शुरू कर दिया था। 15 साल की उम्र से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक जीतने का उसका सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हुक्का बार मामला: माफिया बेखौफ... अधिकारी हैं मौन, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला

हमेशा स्वर्ण पर साधा निशाना
वर्ष 2018 और 2019 में लगातार स्वर्ण पर निशाना साधने वाले सौरभ ने दो सालों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। दो सालों के शानदार प्रदर्शन ने सौरभ को शूटिंग की उस ऊंचाई पर पहुंचाया, जहां पहुंचने का हर खिलाड़ी का सपना होता है। 
विज्ञापन


बता दें कि 29 अगस्त को खेल दिवस के मौके पर केंद्र सरकार द्वारा यह अवार्ड दिया जाएगा। माता बृजेश देवी, पिता जगमोहन सिंह व बड़े भाई नितिन चौधरी सहित गांव वासियों ने खुशी जताई। इसी वर्ष जनवरी में सौरभ को उप्र सरकार ने प्रदेश के सर्वोच्च लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें