फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटे अधिकारी

Sat, 13 Jun 2020 10:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम के प्रतिनिधि मोनू अहलावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार देर रात दौराला स्थित घर के एक कमरे में लहूलुहान हालत में मिलने पर परिजन तत्काल मोदीपुरम स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अनामिका शुक्ला के नाम पर फिर एक बड़ा खुलासा, वार्डन पर गिरी गाज, ये है पूरा मामला
विज्ञापन


विकास उर्फ मोनू अहलावत ने 2017 में नगर पंचायत चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अपनी मां को भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ाया था। तभी से वह भाजपा में सक्रिय था। सरधना विधायक संगीत सोम का बेहद करीबी था। विधायक ने मोनू को दौराला का अपना प्रतिनिधि बना रखा था। शुक्रवार देर रात कमरे में लहूलुहान हालत में मोनू पड़ा था। परिजन तत्काल उसे लेकर मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही फोरेंसिक टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। इस मामले में अभी कोई लिखित शिकायत भी नहीं दी गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: घर से एक साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, देखें तस्वीरें

एसएसपी अजय साहनी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें