पेन से लिखा पर्चा, जानबूझकर बनाया
पर्चा पेन से लिखा है। वसूली करने का पर्चा शायद यह नहीं है, इस पर्चे में तो सिर्फ अवैध धंधा करने वालों के नाम और कहां-कहां की पुलिस पर कितना पैसा जाता है यह लिखा हुआ है। थाना पुलिस को बदनाम करने की भी साजिश हो सकती है।
पहले भी हो चुकी सिपाही पर कार्रवाई
यह भी चर्चा है कि जिस सिपाही ने पर्चा वायरल किया है, उस पर हाल ही में अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें: योगी के गर्मी वाले बयान का असर: शामली में चला बुलडोजर... सपा नेता के चाचा के कब्जे से मुक्त कराई सरकारी भूमि, तस्वीरें
यहां भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा। अगर ऐसा जांच में पाया जाता है तो निश्चिततौर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जीरो टॉलरेंस पर पुलिस काम कर रही है। इस पर्चे में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा जांच रिपोर्ट के बाद ही होगा।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी