32 इलाकों में सर्वाधिक जलभराव
शहर के 32 इलाके सर्वाधिक जलभराव के लिए चिह्नित हैं। इनमें लक्खीपुरा, अहमदनगर कांच का पुल, तारापुरी, ब्रह्मपुरी, शिव शक्ति नगर, मलियाना, लिसाड़ी रोड, खैरनगर, अजंता कॉलोनी, अब्दुल्लापुर, साधु नगर, न्यू गोविंदपुरी कंकरखेड़ा, इंदिरा नगर, टीपीनगर, माधवपुरम, रशीद नगर, श्याम नगर, जाकिर कॉलोनी, शकूर नगर, शौकत कॉलोनी, शोभापुर, भोला रोड बाईपास, चंद्रलोक, साबुन गोदाम, जिमखाना मैदान, पूर्वा फैयाज अली, जली कोठी, न्यू इस्लामनगर, पूर्वा ताहिर हुसैन, जयदेवी नगर, पूर्वा इलाही बख्श, नई बस्ती और लल्लपुरा आदि शामिल है।
निजात के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं
जलभराव से निजात दिलाने के लिए नगर निगम के पास पर्याप्त इंतजाम नहीं है। निगम के पास 10 एचपी के 5 और 7.5 एचपी के 12 पंपसेट हैं। इसके अलावा छह सीवर जेटिंग मशीन हैं। सभी जगह पानी भरने पर चिह्नित क्षेत्रों में से भी आधे का ही पानी निकाला जा पाता है।
इमरजेंसी में किराए पर लेते हैं पंप सेट
सर्वाधिक जलभराव के लिए चिह्नित इलाकों में इमरजेंसी में किराए पर पंपसेट लगवा कर पानी निकलवाया जाता है। कंट्रोल रूम के लिए भी तैयारी चल रही है। - यशवंत कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम