पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की।
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पैरालंपियन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से काफी देर तक बातें कीं। उन्होंने खिलाड़ियों से उनकी सफलता के राज पूछे और इसी तरह आगे बढ़ने के लिए हौसला बढ़ाया।
बताया गया कि गुरुवार शाम मेरठ के तीरंदाज विवेक चिकारा व मुजफ्फरनगर की ज्योति बालियान सहित अन्य खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिले। विवेक चिकारा ने बताया कि दोस्तों की बात करते हुए प्रधानमंत्री ने पेरिस पैरालंपिक में पदक जीतने के लिए मेहनत करने को कहा। वहीं मैडल जीतकर आने वाले खिलाड़ियों की पीठ थपथपाई।