मेरठ जनपद के टीपी नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। शातिर लूटेरा भूदेव उर्फ काके पुत्र राजेश वेदव्यासपुरी में चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगा। वहीं जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश बागपत जनपद के बड़ौत में नेहरू रोड का रहने वाला है।