मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन में यूको बैंक के सीनियर मैनेजर शिव अग्रवाल ने दक्षिणी सिविल लाइन निवासी प्रतिक राज व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों खिलाफ 24 लाख का लोन हड़पने का मुकदमा लिखाया है।
लिखाया गया कि प्रतीक राज ने आधुनिक तकनीक का प्रयोग कर मकान का बैनामा बैंक के पास रखकर लोन लिया था। कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराए मुकदमे में मैनेजर ने लिखाया कि प्रतिक राज ने लोन का पैसा जमा नहीं किया।
मकान के नीलामी की प्रक्रिया शुरू करने के दौरान एक अन्य दंपत्ति ने मकान का असली बैनामा दिखाते हुए नीलामी रोकने की मांग की तब जांच करने पर बैंक के पास रखे गए बेनामी की सच्चाई का पता चला। थाना सिविल लाइन प्रभारी अजय श्रोत्रिय ने बतायाकि कोर्ट के आदेश पर एक ही परिवार के 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।