मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को छापामारी की। छापामारी के दौरान पुलिस ने करीब 20 लाख रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी अय्यूब को भी हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के तीर गिरान निवासी अय्यूब ने तारापुरी जोगियों वाली गली में पटाखों का अवैध गोदाम बनाया हुआ है। करीब पांच सालों से अय्यूब इस गोदाम में पटाखे रखता था। मोहल्ले वाले सरधना में हुई घटना को लेकर दहशत में थे। इसी को लेकर काफी दिनों से गोदाम की सूचना पुलिस को दे रहे थे। पुलिस तीन दिन से गोदाम की रैकी कर रही थी। आरोपी अय्यूब गुरुवार सुबह अपने बिना नंबर प्लेट के स्कूटर से अपने गोदाम पर पटाखे लेने पहुंचा था। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अय्यूब को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने गोदाम से करीब 20 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। इस दौरान कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुचा। यहां तक कि चौकी इंचार्ज भी मौके पर नहीं पहुंचे।
यह भी पढ़ें: यूपी: मोस्ट वांटेड बद्दो का साथी 'गैंगस्टर' केंद्रीय मंत्री के संरक्षण में पहुंचा, फोटो हुए वायरल
बता दें कि पांच हजार की आबादी वाले मोहल्ले में पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तीर गिरान में आरोपी अय्यूब की पटाखों की दुकान भी बताई जा रही है।
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि लाखों रुपये की कीमत के पटाखे बरामद किए गए हैं। पुलिस की तरफ से एफआईआर दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। अय्यूब को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/