फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: लापता युवक की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में पड़ी मिली लाश, गांव में सनसनी

Thu, 12 Nov 2020 11:22 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत में बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर गांव से संदिग्ध हालात में लापता चल रहे विक्रांत राणा उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्की का शव गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


वहीं गुरुवार सुबह गांव के किसान खेतों में काम करने पहुंचे तो खेत में विक्की का शव पड़ा देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इस दौरान सैंकड़ों ग्रामीण भी मौके पर जमा हो गए। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में हादसा, कार चालक की मौके पर मौत, तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले विक्की घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। एसओ रवेंद्र यादव का कहना है कि जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें