एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार का कहना है कि आरोपियों से सात तमंचे, एक बंदूक, ड्रिल मशीन और तमंचा बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं। यहां डेढ़ महीने पहले ही गन्ने के खेत में तमंचे बनाने का काम शुरू किया था। इससे पहले आरोपी किराए के घर लेकर तमंचा बनाने का काम करते थे।
होली पर खूनखराबे की आशंका
यहां बन रहे तमंचों का प्रयोग होली पर खूनखराबे के लिए हो सकता था। आरोपियों ने बताया कि होली पर तमंचों की मांग अधिक आ रही थी। इसके चलते उन्होंने गन्ने के खेत में तमंचा बनाने का काम शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन
बिजली कनेक्शन लेते तो खुल जाती पोल
तीनों आरोपी रोजाना छह तमंचे बना लेते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह बैटरी वाली ड्रिल मशीन का इस्तेमाल कर रहे थे। यदि बिजली कनेक्शन लेते तो उनकी पोल खेल जाती।