फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वाले दो तस्कर दबोचे, अवैध असलाह बरामद

Wed, 23 Mar 2022 12:11 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तस्करों को दबोचा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में असलहा बरामद किया है।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में कंकरखेड़ा पुलिस ने मंगलवार को सरधना रोड स्थित ढाबे से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्करों को पकड़ लिया। उनके पास से काफी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करों के पास से एक गाड़ी भी बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने नंगलाताशी गांव निवासी मोहित और हरिनगर गुरुग्राम हरियाणा निवासी संदीप को गिरफ्तार किया है। मोहित के पास से एक अवैध पिस्टल, अलग-अलग बोर के कुछ कारतूस, एक इंजेक्शन एविल 10 एमएल, सीरिंज और सूई नीडिल, छह बत्ती सुलफा 10 ग्राम, एक मोबाइल और 10600 रुपये बरामद किए। वहीं, तस्कर संदीप से एक तमंचा और कुछ कारतूस के अलावा 600 रुपये, दो मोबाइल और एक कार बरामद की है।

सस्ते खरीदकर महंगे दाम में बेचते थे हथियार
पुलिस ने बताया कि तस्कर सस्ते दाम पर हथियार खरीदकर अधिक दाम में बेचते थे। दोनों ने काफी पैसा इकट्ठा किया था। दोनों पर किसी को शक न हो, इसके लिए लग्जरी गाड़ी से हथियार की तस्करी करते थे। मोहित पर कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार रखने का एक मुकदमा दर्ज है। जबकि, संदीप पर हरियाणा के कई थानों में 17 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले

ग्राहकों को कोड के आधार पर करते थे सप्लाई
दोनों तस्कर कोड के आधार पर अवैध हथियारों की सप्लाई करते थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि हथियार सप्लाई के लिए उन्होंने कुछ कोड बना रखे थे। पिस्टल, तमंचे, कारतूस के लिए अलग-अलग कोड बनाए गए थे। ग्राहक को वह कोड के आधार पर बात हथियार सप्लाई करते थे। हरियाणा, मेरठ, दिल्ली सहित अन्य जगहों से हथियार की खरीद फरोख्त करते थे। तस्कर नशे के आदी हैं। अधिकतर वारदात नशे में करते थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर: खुलेआम वारदात से दहल उठा पूरा गांव, खून से लथपथ पड़ी थी शिवानी, मंजर देख कांप गए लोग, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें